पैसिफिक मॉल में हुआ ‘सुरक्षा साथी’ कार्यक्रम, नागरिकों को दी गई आपातकालीन हालात में मदद की ट्रेनिंग

नई दिल्ली 

दोपहर पैसिफिक मॉल, सुभाष नगर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और एसडीएम पटेल नगर कार्यालय द्वारा ‘सुरक्षा साथी’कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को यह सिखाना था कि अगर एयर स्ट्राइक, बम धमकी, आग लगने या अचानक किसी की तबीयत खराब होने जैसी स्थिति आ जाए, तो वे कैसे तुरंत सही कदम उठा सकें।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ. नितिन शाक्य, एसडीएम पटेल नगर।
विशेष योगदान रहा डॉ. समीर भाटी (पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट) और IACT की मेडिकल टीम का, जिन्होंने सभी को आसान और जरूरी मेडिकल ट्रेनिंग दी।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:
• CPR और फर्स्ट एड की लाइव ट्रेनिंग
• आग बुझाने वाले यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) का इस्तेमाल सिखाया गया
• बम और एयर स्ट्राइक अलर्ट पर क्या करें, इसकी जानकारी दी गई
• आम लोगों को हाथों-हाथ मेडिकल इमरजेंसी से निपटना सिखाया गया

मॉल में मौजूद लोग, दुकानदार और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरी सेफ्टी स्किल्स सीखी।

कार्यक्रम में डॉ. नितिन शाक्य ने कहा, “हम छोटे-छोटे और आसान ट्रेनिंग सेशन कर रहे हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग जुड़ें और सीख सकें। हमारा मकसद पूरे जिले में जल्दी से जल्दी ये जानकारी पहुंचाना है।”

डॉ. समीर भाटी ने कहा, “तैयारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। जब आम लोग तैयार होंगे, तभी हम मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज बना पाएंगे।”

‘सुरक्षा साथी’ एक ज़िला स्तर का कैंपेन है, जो आने वाले दिनों में स्कूलों, कॉलोनियों, मार्केट और मेट्रो स्टेशनों में भी चलेगा।
सुरक्षा सारथी – नागरिकों को सशक्त बनाना, जीवन बचाना।

आयोजक:
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA)
कार्यालय: एसडीएम, पटेल नगर, पश्चिम जिला, दिल्ली

Comments

Popular posts from this blog

धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल में सीएम रेखा गुप्ता ने की एडवांस्ड मैमोग्राफी और मुफ्त कैंसर जांच की शुरुआत

वॉयसलेस केलिए एक आवाज: अनसुनी आवाज की शुरुआत जनता अनम्यूटेड से हुई