लोकसभा चुनाव के लिए समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) की दूसरी सूची जारी, 10 उम्मीदवारों की घोषणा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ने प्रत्याशियों की यह पहली सूची लखनऊ में जारी की। पहली लिस्ट में एसवीकेपी ने 16 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की थी। देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए याचिका डालने वाले "नमह" गाजियाबाद लोकसभा सीट से समाज विकास क्रांति पार्टी की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।  

दूसरी सूची में ये होंगे उम्मीदवार
समाज विकास क्रांति पार्टी ने दूसरी सूची में कुल 10 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है जिनमें कर्नाटक के दावनगेरे से रुद्रेश कागथूरू हलप्पा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश से राजकपूर सिंह, भदोही, उत्तर प्रदेश से कमलेश कुमार गौतम, प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश से जीतेन्द्र राम पेर यादव, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश से श्याम शंकर शिवपूजन यादव, मछली शहर, उत्तर प्रदेश से नरेंद्र कुमार गौतम, उत्तर मुंबई, महाराष्ट्र से हीरा सत्य नारायण सिंह, नई दिल्ली सीट से ओम प्रकाश गिरी, भिवंडी, महाराष्ट्र से विनोद आंबादास यानगदाला और उत्तर मध्य मुंबई, महाराष्ट्र से काशीनाथ राजभर को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। 

लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ने कहा कि उन्होंने सभी स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों को टिकट देने का काम किया है जिन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देश के हर नागरिक को सशक्त बनाना है। देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को समाप्त करना और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना उनकी पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि देश की ताकत बने किसानों, देश का भविष्य विद्यार्थियों और युवाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा को अपने मुख्य एजेंडे में रखते हुए विकास की गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा, महंगाई पर नियंत्रण रखना, उद्योग धंधों को सरकारी सहूलियत दिलवाकर उनको मजबूत करना आज के समय की मांग है। उन्होंने कहा, समाज में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता तक आसानी से सुविधाएं पहुंचाना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

Comments

Popular posts from this blog

धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल में सीएम रेखा गुप्ता ने की एडवांस्ड मैमोग्राफी और मुफ्त कैंसर जांच की शुरुआत

पैसिफिक मॉल में हुआ ‘सुरक्षा साथी’ कार्यक्रम, नागरिकों को दी गई आपातकालीन हालात में मदद की ट्रेनिंग

वॉयसलेस केलिए एक आवाज: अनसुनी आवाज की शुरुआत जनता अनम्यूटेड से हुई